पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में आग लगाने वाले व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 3 के बाहर गुरुद्वारा गऊघाट प्रबंधक कमेटी ने धरना दिया। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि कल गुरुद्वारा साहिब में दोपहर के समय कोई शरारती व्यक्ति आग लगाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान किसी सेवादार ने उसे देख लिया।

उक्त व्यक्ति को उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। बताया कि युवक से उन्होंने पेट्रोल और एक हथौड़ा बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया था। धरना लगने के कारण घंटा घर चौक तक जाम की स्थिति बन गई। लोगों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। धरनाकारियों का कहना है कि पुलिस ने हलकी धाराएं लगा आरोपी को छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ इस समय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 5 सदस्यों की बैठक हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *