जालंधरः वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों की हुई झड़प, तेजधार हथियार से किया हमला

जालंधरः ENS: वाल्मीकि गेट के पास दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्ष घटना में घायल हुए है। वहीं भारत पुत्र राकेश कुमार निवासी वाल्मीकि गेट के सिर पर गहरी चोटे लगी है। बताया जा रहा है कि उसके सिर पर टांके लगे है। पीड़त परिवार ने दाऊ नामक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि दाउ नशे का आदी है और वह नशे की आपूर्ति के लिए लोगों से पैसे छीनता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान आज वह उनके घर में आ गया और उसके बच्चे से पैसे मांगने लगा। जब पैसे देने से मना किया उसने तेजदार दात से हमला कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि दाउ भी हमले में घायल हुआ है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *