म्यांमार के बाद अब इस जगह लगे 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके

Written by

in

नुकुआलोफा: पोलिनेशिया में बसे द्वीपीय देश टोंगा में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार टोंगा में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र पंगाई गांव से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था, जिसके कारण न्यू और अन्य द्वीपीय देशों में भी चेतावनी जारी की गई। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने टोंगा और न्यू के तटों के लिए 0.3-1 मीटर ऊँची लहरों आने की संभावना जताई है। भूकंप के केंद्र से 300 किमी तक तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। टोंगा के अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

दरअसल, टोंगा ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से 3,500 किलोमीटर (2,000 मील) से अधिक दूर है। अमेरिका के हवाई राज्य में स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर (185 मील) के भीतर स्थित समुद्री तटों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। टोंगा की भौगोलिक स्थिति संवेदनशील है। इस पोलिनेशियाई देश में 171 द्वीप हैं। यहां की आबादी 1,00,000 से थोड़ी अधिक है। अधिकांश लोग टोंगाटापु के मुख्य द्वीप पर रहते हैं।

गौरतलब है कि म्यांमार के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत ने नौसेना के दो जहाजों सतपुड़ा और सावित्री की मदद से राहत सामग्री भेजी है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजी गई ये मानवीय मदद लेकर दोनों जहाज 29 मार्च को रवाना हुए। बता दें कि म्यांमार भूकंप में 1644 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि 2000 से अधिक लोग हताहत हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *