Punjab News: बारात का इंतजार कर रही दुल्हन के साथ घटी घटना, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में सुलतानविंड थाने के सुलतानविंड पट्टी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन के पहिरावे में सजी एक लड़की की तस्वीर शादी के बाद की नहीं बल्कि शादी वाले दिन की है, जिसके हाथों में शादी वाला चूड़ा पहना हुआ है। उसका आज शादी होना था, लेकिन लड़का बारात लेकर पहुंचा ही नहीं। आपको बता दें कि अमृतसर के सुलतानविंड पट्टी इलाके में एक लड़की की शादी आज तय थी, लेकिन शादी वाला लड़का आज बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिससे परिवार का बुरा हाल हो गया। सब कुछ धरा का धरा रह गया। लड़की सजधज कर दुल्हन के लिबास में शादी वाली जगह पर बैठी रही, जबकि परिवार और रिश्तेदार बारात के आने का इंतजार कर रहे थे।

पीड़ित लड़की और उसका परिवार पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। दरअसल मामला यह है कि अमृतसर के सुलतानविंड पट्टी इलाके में एक लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया। उनके बीच प्रेम संबंध बन गए, जो काफी लंबे समय तक चले। लड़की के अनुसार लड़का उसे बहुत पसंद करता था। वह स्कूल जाते समय उसका पीछा करता था। जहां भी वह जाती, उसका पीछा करता था। उसके मना करने पर भी वह पीछे नहीं हटा। इसी चलते उसने उसे कई बार रोका और लड़के का कहना था कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है।

इसीलिए वह उसका पीछा करता था। जिसके बाद कुछ समय में इनके बीच प्रेम संबंध बन गए। शादी वाली लड़की ने यह भी बताया कि वह लड़के के साथ घूमने-फिरने होटलों में भी जाती थी। जब शादी की बात सामने आई और उसने मना कर दिया, तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस के डर से लड़का शादी के लिए राजी हो गया। और उन्होंने आज 30 मार्च को शादी की तारीख तय की। जब आज इन दोनों का शादी होना था और लड़की दुल्हन के लिबास में सजधज कर अपने कपड़े पहनकर, हाथों में लाल चूड़ा पहने उस जगह पर पहुंची, जहां उसका शादी होना था, और अपने साथ दहेज का थोड़ा बहुत सामान भी लेकर गई।

लेकिन लड़का अपने घर से नहीं आया। उसके बाद उसने चर्च में जाकर लड़के के परिवार वालों से पूछा और हंगामा किया, क्योंकि चर्च में ही इन दोनों का पहली बार मिलन हुआ था। उसने बताया कि यह चर्च में आता था और वहां चूड़ा का काम करता था, जिसके चलते इनके प्रेम संबंध बने। लेकिन आज वह शादी वाला लड़का बारात लेकर नहीं पहुंचा, जिससे लड़की काफी नाराज नजर आई। वहीं लड़की ने कहा कि अब वह उस लड़के से शादी नहीं करेगी क्योंकि उसने उसे इस्तेमाल करके छोड़ दिया।

वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बातचीत करते हुए कहा कि यह मामला पहले ही महिला थाने में चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इनके बयान दर्ज कर लिए हैं। फिलहाल जो भी बंदी कार्रवाई है, वह की जा रही है। जिसके बाद शादी में सजी लड़की निराश होकर अपने घर वापस आ गई और अपने घर आकर शादी वाला चूड़ा अपने हाथों से उतार दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *