पंजाबः अकाली दल के नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

लुधियाना : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आकाली नेता के घर आयकर विभाग ने दबिश दी है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमों ने महासचिव शिरोमणि अकाली दल (बादल) समाज सेवक व बिल्डर विपन सूद (काका) के घर रेड की। इसके अलावा विभाग ने उनके पार्टनर पर भी दबिश दी।

सूत्रों के अनुसार आय कर विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल में कुल 14 से 15 लोकेशनों पर छापेमारी की जारी है। बताया जा रहा है कि यह सर्च अभियान सुबह 6 बजे से चल रहा है और इनकम टैक्स की टीमें उक्त निवास स्थान पर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा और चंडीगढ़ की टीमें भी लुधियाना में की जा रही छापेमारी में शामिल है। कहा जा रहा है कि यह दबिश होटल चैन मामले को लेकर की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *