Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नकली Harpic बेचने के मामले में 2 गिरफ्तार

Jalandhar News: नकली Harpic बेचने के मामले में 2 गिरफ्तार

0
Jalandhar News: नकली Harpic बेचने के मामले में 2 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी फैंटगंज में चंडीगढ़ से आई Harpic कंपनी ने ट्रैप लगाकर दो दुकानों से नकली पेटी खरीदी और बाद में थाना 3 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान 14 पेटी हार्पिक बरामद कर दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान न्यू सतोखपुरा की रहने वाले विजय कुमार और शिव कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने चंडीगढ़ से आए संदीप शर्मा के बयानों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ से Harpic कंपनी के संदीप शर्मा को सूचना मिली थी कि उक्त दुकानदार Harpic कंपनी का नकली सामान बेचते है, जिसके बाद वह टीम सहित मंडी में पहुंचे। उन्होंने ग्राहक बन दोनों से हार्पिक 14 पेटियों को खरीदने के बाद पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here