Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दड्डा सट्टा लगवाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: दड्डा सट्टा लगवाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

0
Jalandhar News: दड्डा सट्टा लगवाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दड्डा सट्टा के बहाने लोगों की मेहनत की कमाई ठगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भार्गव कैंप के निवासी मुकेश कुमार और राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 1700 रुपये नकद और एक पेन बरामद किया है।

थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी एएसआई निशाम सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बुड्डा मल ग्राउंड के पास दोनों आरोपी सट्टे की आड़ में लोगों को धोखाधड़ी से ठग रहे है। सूचना के आधार पर एएसआई निशाम सिंह ने अपनी टीम के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here