Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : खुले में शराब पी रहे 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Jalandhar News : खुले में शराब पी रहे 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

0
Jalandhar News : खुले में शराब पी रहे 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

जालंधर,ens: थाना कैंट पुलिस ने बुधवार देर रात सेठी चौक के पास खुले में शराब पी रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोर्ट कला निवासी राहुल और कैंट मोहल्ला नंबर 30 के शुभम के तौर पर हुई है।

आरोपियों पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 एमएल पंजाब किंग शराब बरामद की है। थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआई चैन सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे।

तभी उनकी नजर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए दो युवकों पर पड़ी। पुलिस को देख कर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here