पंजाबः नहर में व्यक्ति का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः साउथ सिटी नहर में व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने देखकर इसकी सूचना रघुनाथ चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव ग्रिड में फंसा हुआ था जिसके चलते उसके निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

शव को देखकर लग रहा था कि वह कई दिनों से पानी में है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पानी में होने की वजह से उसका चेहरा भी फूल गया है। वहीं पुलिस को इसी नहर में एक और शव होने की सूचना मिली थी, लेकिन सर्च के बाद वह बरामद नहीं हुआ। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दूसरा शव पानी में बह गया है।

रघुनाथ चौकी के इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई ऐसा पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। बाकी नजदीकी इलाकों में भी सूचित कर दिया है। अन्य थानों आदि में गुमशुदगी के जो मामले दर्ज हुए होते है उन्हें भी चेक करवाया जा रहा है। फिलहाल 72 घंटों के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा जा रहा है। परिजनों का पता चलने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *