चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मीडिया सलाहकार भरत इंदर चहल के घर विजिलेंस ने एक बार फिर छापा मारा है। उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने भरत इंदर सिंह चहल के घर के बाहर गिरफ्तारी वारंट भी छोड़ा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार भरत इंदर सिंह चहल के घर पर विजिलेंस की छापेमारी हो चुकी है। इसको लेकर भरत इंदर सिंह चहल कई बार विजिलेंस कार्यालय में भी पेश हो चुके हैं।

Leave a Reply