पंजाबः भाजपा नेता को मिली धमकी, घर की दीवार पर लिखे में खालिस्तान के नारे

गुरदासपुर: पंजाब के बटाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद नारे लिखे मिले। बताया जा रहा है कि इस दौरान शरारती अंनसरों द्वारा दीवार पर तेरी मौत के नारे लिखकर हीरा वालिया को जान से मारने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार जब अर्बन एस्टेट कॉलोनी के निवासी रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकले तो उन्होंने भाजपा जिला बटाला अध्यक्ष हीरा वालिया के घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे देखे, जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

राहगीरों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है। वहीं, इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सबसे पहले उन पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे उसे पेंट फेर कर मिटा दिया और स्थिति का जायजा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *