जालंधर : सरेआम तेजधार हथियारो से हमला कर व्यापारी से लूट , देखे CCTV

जालंधर (ENS): शहर में आए दिन लूट की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरे इतने बेख़ौफ़ हो  चुके हैं कि लगता है उनको अब पुलिस का डर ही नहीं रहा। दिन रात या तड़कसार लूटेरे लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अर्जुन नगर  से सामने आया है। जहां एक प्रवासी जोकि फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। वह जब अपने घर से मंडी जाने के लिए निकला तभी एक काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरे वहां पर पहुंचे और पीड़ित से एक पता पूछने लगे। जिसके बाद उक्त युवकों ने तेजधार हथियार निकालकर उसके साथ मारपीट शुरू कर मोबाइल और नगदी छीन कर फरार हो जाते हैं। यह सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी देते हुए पीड़ित अर्जुन नगर निवासी मनु ने बताया कि वह रोजाना  सुबह मंडी के लिए निकला था कि तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पास आए और एड्रेस पूछने लगे। जब वह एड्रेस बताने के लिए रुका तो दो युवकों ने नीचे उतर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही एक तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिस दौरान मनु को चोटें भी लगी है। मनु ने बताया कि मारपीट के दौरान लुटेरों ने मेरी जेब से मोबाइल व नकदी भी निकाल ले गए। जब लुटेरे उसकी जेब से नगदी व मोबाइल निकाल रहे थे तो कागजात भी ले गए जिसे  देख कर उसे वापिस कर दिए। इस सम्बंध में मनु  ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *