जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर वकील का आया बड़ा बयान

जालंधर, ENS: मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो वायरल मामले को लेकर आए दिन नई अपडेट सामने आ रही है। वहीं अब इस मामले में हाईकोर्ट के वकील गौरव दहिया का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस किसी के भी फोन में वीडियो है वह डिलीट कर दें। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को लेकर मीम्स बनाने वाले लोगों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वकील ने कहा कि सोशल मीडिया पर बैठे पंडित इस विडियो का सच झूठ का ऐसे पता लगा रहे जैसे वही जज हैं। जिन लोगों ने इस विडियो को शेयर किया उन पर भी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर जो ब्लॉगर्स डबल मीनिंग चुटकुले बनाते है वो बंद होने चाहिए। ईर्षा इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि किसी की जिंदगी बर्बाद हो। ब्लॉगर्स को अच्छे और गलत की पहचान करनी चाहिए। समाज का अहम हिस्सा हम भी है ऐसे में जिम्मेवारी लेनी होगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *