पंजाबः गणपति विसर्जन करने के बाद नहाते समय डूबा युवक, हुई मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः दुगरी नहर में युवक की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक दोस्तों के साथ गणपति विसर्जित करने के लिए नहर पर गया था। विसर्जन करने के बाद वह दोस्तों के साथ नहा रहा था कि अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। जिसका देर रात पुलिस को शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान वीर बख्श निवासी छोटी जवद्दी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह नहर पर गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित करने गए थे।

भीड़ बहुत ज्यादा थी। म्यूजिक के शोर शराबे के बीच उन्हें पता नहीं चला की उनका बेटा कहा गया। परिजनों ने कहा कि कुछ लोगों ने इतना जरूर देखा कि उनके बेटे ने नहर में एक डुबकी लगाई तो वह बाहर आ गया था, लेकिन जब दूसरी डुबकी लगाई तो वह उसके बाद नजर नहीं आया। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से उसकी काफी तालाश की, लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला।

24 घंटे की मशक्कत के बाद वीर बख्श का शव पुलिस को बरामद हुआ। मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में शोक का माहौल है। थाना दुगरी की एसएचओ मधुबाला ने बताया कि फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *