जालंधरः दिनदहाड़े तेजधार हथियारों से महिला का कत्ल

जालंधर, ENS: करतारपुर शहर में लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं स्थानीय आर्य नगर (टाहली साहिब रोड) वार्ड नंबर 11 में आज दिन-दिहाड़े महिला की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार आज दोपहर को एक अज्ञात हमलावर ने घर में रह रही 2 महिलाओं पर तेजधार से हमला कर।

इस दौरान 65 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी जबकि उसकी बेटी मीना रानी पर भी इसी तरह हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *