सुबह- सुबह जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 6 की मौ’त

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

घटना सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से कई लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा तफरी का माहौल है। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *