महाविद्यालय ऊना में विशेष शिविर की शुरुआत को लेकर स्वयंसेवियों ने की प्रार्थना

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ । सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा व ड्रिल से की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ.पल्लवी शर्मा ने शिरकत की । कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । विशिष्ट अतिथि ने स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर अपने विचार स्वयंसेवियों के साथ सांझा किए। इसके बाद स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान , प्रो. प्रोमिला उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *