पंजाबः Fusion Fitness Centre में पुलिस की दबिश, देह व्यापार मामले में 2 को काबू कर किया मामला दर्ज

मोहाली: फ्यूजन फिटनेस सेंटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने दबिश देकर फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के मामले में 2 लोगों को काबू किया है। दरअसल, साइबर सेल मोहाली की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खरड़ में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। इसमें शामिल एक अज्ञात व्यक्ति समेत 2 लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अमनजोत कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी संदिग्ध वाहनों सहित गलत तत्वों पर नजर रखने के इरादे से खरड़ बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढ़ निवासी आतिश नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर फ्यूजन फिटनेस सेंटर निज्जर रोड, खरड़ में गरीब लड़कियों व महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार का धंधा चला रहा है। छापेमारी करने पर वहां से मुख्य आरोपी समेत महिलाओं व लड़कियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *