Jalandhar News: आग लगने से झुलसे नौजवान की मौत, हत्या की आंशका

जालंधर, ENS: संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंड चौकी के अधीन आते गांव में गत देर रात नौजवान की आग लगने से मौत होने की घटना सामने आई है। दरअसल, नौजवान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मरीज को अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहां नौजवान की ईलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस घटना को लेकर परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान 21 जतिंदर के रूप में हुई है। दूसरी ओर जतिंदर के पिता सतनाम ने आरोप लगाए है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

पिता का कहना है कि जतिंदर कुछ दिनों से अपने ससुराल के घर रह रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पारिवारिक सदस्य अमृतसर से जालंधर मंड पहुंच हैं तथा उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *