संजय भाटिया व चमन लाल बने अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के महामंत्री 

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी- अनुसूचित जाति मोर्चा जिला ऊना की पदाधिकारी और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी- अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष कैप्टन सुभाष कौंडल ने बताया जिला के वरिष्ठ नेताओं की सहमति के पश्चात संजय भाटिया (ऊना) व चमन लाल (हरोली) को ज़िला महामन्त्री का दायित्व सौंपा गया है।उपाध्यक्ष के पद पर  प्रवीण सहोता  (ऊना), सुभाष चंद (हरोली), शामलाल जस्सल (चिंतपूर्णी),  बाबा कमल देव (कुटलैहड़) व पुष्प दीप (गगरेट) और सचिव पद के लिए हेम राज व हंस राज (कुटलैहड़),  संदीप सिंह (ऊना), शमशेर सिंह व ब्रहम दास (गगरेट), देव राज बंसल (चिंतपूर्णी) साथ ही मनोज बग्गा (ऊना) को कोषाध्यक्ष व सतपाल(कुटलैहड़) को कार्यालय सचिव बनाया गया है।साथ ही ऊना मण्डल से ज्योतिलाल बग्गा मीडिया प्रभारी, संगीता देवी (चिंतपूर्णी) सोशल मीडिया प्रभारी एवम राज कुमार (हरोली) को आई० टी० प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी है।
सुभाष कौंडल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ऊना मंडल से संतोष रानी, बिंदर कौर, शमशेर सिंह, निर्मल सिंह, जोगिंदर सिंह, चमन लाल, व ब्यास देव सहित कुटलैहड़ मंडल से मदन लाल, प्रेम चंद, भजनलाल, बलदेव सिंह, विनोद कुमार, परस राम, बक्शी राम, सालीग्राम सदस्य नियुक्त किये गये।हरोली मण्डल से सदस्य के रूप में  महेंद्र सिंह, राम कुमार, अमरीक सिंह, अजय बग्गा, बिहारी लाल, विजय कुमार, सुरजीत कुमार, बीरवल सिंह, बंसीलाल व कश्मीरि लाल और  गगरेट मण्डल से सदस्य के रूप में गुरदियाल सिंह, महेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, रविंदर कुमार, गुरपाल सिंह, हेमराज, हरी चौधरी, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, राम कृष्ण व चिंतपूर्णी मण्डल से सद्स्य के रूप में भारत भूषण, परमजीत सिंह, सुरेंद्र लोहारा, देस राज, राज कुमारी,  जोगिन्द्र सिंह, लेख राज, मलकीत सिंह, सरोज कुमारी व प्रीतम चंद को ज़िला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कर आगामी संगठन के कार्य को गति देने के लिए आयोजित की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *