पंजाबः गैंगस्टर के नाम पर फिरौती लेने दुकान में घुसे युवकों को फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

मोगा : पंजाब में लूटपाट करने और फिरोती मांगने की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा। हर रोज कोई न कोई घटना पंजाब के किसी कोने से सुनने को मिल रही है। वही ताजा मामला सामने आ रहा है पाश एरिया केंप कपड़ा मार्किट का, जहा मशहूर कपड़ा व्यापारी जग्गी बगी की दुकान पर 3 युवक आए और दुकान पर बैठे मालिक से बोले की हमे गैंगस्टर अर्श डाला ने भेजा है। आप अर्श डाला से फ़ोन पर बात कर लो जब दुकान मालिक अर्श डाला से बात करने लगा तो नेटवर्क की प्राबलम आने के कारण काल लगी तो वह वाई फाई का कोड मांगने लगे।

इतने समय में बाजार में पी.सी.आर के कर्मचारी जसवंत सिंह चक्कर लगाने आए तो किसी ने उनको बताया की जग्गी बग्गी की दुकान पर 2-3 युवक अर्श डाला के नाम पर फिरोती मांगने आये है। पुलिस कर्मचारी ने मुश्तेदी दिखाते हुए दुकान पर खड़े 3 युवको में से 2 युवको को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। वही मोके पर पहुंचे जसवंत सिंह पीसीआर कर्मचारी ने बताया की वह रूटीन में ही गश्त पर इस बाजार में था की उसे किसी ने रोककर बताया की कुछ युवक कपड़े व्यापारी की दुकान पर उसे धमका रहे है।

मैंने तुरंत वहां जाकर 2 युवकों को काबू कर लिया, जबकि तीसरा युवक भागने में कामयाब हो गया। मैं अकेला ही था इसलिए 2 युवकों को पकड़ पाया। यह अर्श डाला के नाम पर फ़ोन पर बात करवा रहे थे मैंने 2 युवकों को पकड़ कर सीआईए स्टाफ भेज दिया है, एक मौके से फरार हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *