पंजाबः लाखों की फिरौती ना मिलने पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

गुरदासपुरः पंजाब में गैंग्स्टरों के नाम पर नेताओं और वीआईपी लोगों से फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला बटाला से सामने आया है। जहां सुनियारे से गैंगस्टरों द्वारा लाखों फिरौती मांगी गई थी। जिसके बाद फिरौती ना मिलने पर सुनियारे के घर पर गैंगस्टरों द्वारा गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टरों द्वारा 50 लाख की फिरौती की मां की गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक बटाला के मशहूर सुनार नवीन लूथरा के धर्मपुरा कॉलोनी स्थित घर पर देर रात 2 बजे बाइक सवार 3 युवक आए और उन्होंने घर के गेट पर 6 गोलियां चलाईं।

बताया जा रहा है कि पीड़ित सुनियारे को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी है। जिसके चलते उसे एक पुलिस के द्वारा सुरक्षाकर्मी भी दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद देर रात सुनियारे के घर पर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान पीड़ित नवीन लूथरा ने कहा कि उसे कुछ दिन पहले हैरी चट्ठा नाम के गैंगस्टर का फोन आया था। जिसने उससे पैसों की मांग की थी। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसे दोबारा फोन करके धमकियां दी गई।

जिसमें गैंग्स्टरों द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत उसने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद उसके पुलिस के द्वारा एक सुरक्षाकर्मी दिया गया। लेकिन गैंगस्टरों द्वारा देर रात उसके घर पर गोलियां चलाई गई। जिसके बाद उसके परिवार सदस्यों में डर का माहौल बना हुआ है। इस दौरान पीड़ित ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीएसपी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *