पंजाबः फिर गरमाया SYL का मुद्दा, CM मान के घर के बाहर BJP ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

विजय सांपला सहित कई BJP नेताओं को लिया हिरासत में

चंडीगढ़ : सतलुज यमुना नहर लिंक के मु्द्दे पर सियासी पारा गरमाया हुआ है। हरियाणा भाजपा पानी मिलने की आस लगाए बैठी है तो वहीं, पंजाब की मान सरकार बार-बार स्पष्ट कर रही है कि किसी भी राज्य को देने के लिए पंजाब के पास एक बूंद पानी नहीं है। वहीं आज एसवाईएल के मुद्दे को लेकर बीजेपी नेताओं ने चंडीगढ़ में सीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इससे पहले एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान के आवास का घेराव करने की बात कही थी। सुनील जाखड़ ने कहा मैं भारत के लोगों से जागरूक रहने का अनुरोध करता हूं।

आम आदमी पार्टी धोखे से लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेंगे। वे मुद्दे को भटकाने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम पंजाब का पानी कहीं नहीं जाने देंगे। हम सीएम भगवंत मान के आवास का घेराव करेंगे। बीजेपी उन्हें अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब के उद्देश्यों में हेरफेर नहीं करने देगी।दूसरी तरफ एसवाईएल विवाद पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का कहना है कि पानी का मुद्दा हमेशा दो तटीय राज्यों के बीच होता है। पहली बात यह है कि पानी का मालिक कौन है। पंजाब में पानी का मालिक पंजाब है।

पंजाब में 70 प्रतिशत पानी बाहर जा रहा है जबकि केवल 30 फीसदी यहां रह गया है। हमने केंद्रीय भंडारण के लिए धान देकर अपना पर्यावरण बर्बाद कर दिया। पंजाब में पानी नहीं है, पहले यह 17 एमएएफ था और अब यह 12 एमएएफ है। सुप्रीम कोर्ट ने सही बात कही है, पहले यह विचार करना चाहिए कि वास्तव में कितना पानी है। सुनील जाखड़ ने कहा कि पहले हमें यह लग रहा था कि आम आदमी पार्टी के लोग सरकार चलाने के काबिल नहीं है लेकिन जिस तरह से सीमावर्ती इलाके में अलगाववाद की बात शुरू हो गई है उसे चिंता होना जरूरी है। जाखड़ ने पंजाब के लोगों को विश्वास दिलाया कि पंजाब के पानी को किसी भी राज्य के साथ बांटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों से भी बचने की जरूरत है जो खून की नदियां बहाने की बात कर रहे हैं इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *