सेंसोवाल में पीएनबी का जागरूकता शिविर 

ऊना/ सुशील पंडित : अग्रणी जिला वैंक पी. एन. बी. के सहयोग से ग्राम पंचायत सैंसोवाल मे वैंकिग लोकपाल भारतीय रिजर्व बैंक शिमला द्वारा शनिवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें वैंकिग लोकपाल डा. शिव कुमार यादव, उपलोकपाल  अनिल मंढोतरा, सर्किल हेड  अरविंद सहोता, अग्रणी जिला प्रवंधक  जी. एस.भट्टी.एवं उनके सहयोगी , विभिन्न वैंको के अधिकारी, प्रधान,उप प्रधान तथा पंचायत के सभी सदस्य, वरिष्ठ नागरिक तथा स्वयंसहायता समूह एवं मातृशक्ति ने वढचढ कर हिस्सा लिया। समाजसेवी डा. सतीश शर्मा व शिव शशि कंवर सैंसोवाल ने बताया की पीएनबी की ओर से लगाए जागरूकता कैंप से आमजन को तमाम जानकारी मिली है । जिसका लाभ सभी लोग उठा पाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *