बाबा सिद्ध चानो दंगल कमेटी ऊना की ओर से दो दिवसीय दंगल मेले का आयोजन 

ऊना/सुशील पंडित: रामलीला ग्राउंड में बाबा सिद्ध चानो दंगल कमेटी ऊना की ओर से शनिवार को दो दिवसीय दंगल मेले का आयोजन किया गया। दंगल मेले के शुभारंभ पर सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और दंगल मेले का शुरू करवाया। दंगल मेले में नामी पहलवानों की कुश्तियों को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। कमेटी सदस्यों के अनुसार रविवार को इस दंगल के फाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर पार्षद करनैल चौधरी, दंगल कमेटी के प्रधान सोम लाल धीमान, पूर्व पार्षद विजय पुरी, रोशन लाल, दलविंद्र गोगी, राजीव वशिष्ट, तरसेम लाल शर्मा, राजेश दत्ता, विनय शर्मा, विवेक कुमार शर्मा, रजत ठाकुर, संदीप कश्यप, श्याम लाल, जनक राज, कुलदीप कुमार आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *