जालंधरः चोरी के मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार

जालंधर, ENS: थाना लाबडां की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान शरनजीत सिंह उर्फ नन्नू निवासी ललीयां खुर्द थाना लाबडां और अमरीक सिंह निवासी गांव रामपुर थाना लाबडां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रामपुर चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि शरनजीत और अमरीक सिंह चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे बेचने के लिए लाबडां की आ रहे हैं तो थाना लंबा की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान जब मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वह नाकाबंदी देख भागने लगे और उसी समय मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गए जिन्हें नाके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने रोक कर जांच की तो उनके कब्जे से चोरी का मोटरसाइकल पुलिस ने बरामद हुआ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *