सुबह सुबह मेयर के घर CBI की रेड, जानें मामला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा छापेमारी की जा रही है। ये छापेमारी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के घर पर हो रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी की एक टीम आज सुबह हकीम के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान मेयर के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

कोलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश पीठ ने इस साल 21 अप्रैल को सीबीआई को नगर निगम भर्ती घोटाला मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया था। यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक आवेदन के आधार पर पारित किया गया था। हालांकि, बंगाल सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय के पास नगरपालिका मामलों की सुनवाई का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं था।

बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने जैसे ही तलाशी शुरू की, हकीम के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले, वीरवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की जांच के सिलसिले में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित कई स्थानों की तलाशी ली थी। केंद्रीय जांच एजेंसियों का आरोप है कि 2014 से 2018 के बीच राज्य के विभिन्न नागरिक निकायों द्वारा पैसे के बदले में लगभग 1,500 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *