15 को सरकारी छुट्टी का ऐलान, स्कूल कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी 

रायपुरः छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी त्योहारों को लेकर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी है। भूपेश सरकार ने गोबर्धन पूजा और भाई दूज की स्थानीय अवकाश का ऐलान किया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 13 नवंबर 2023 गोबर्धन पूजा और 15 नवंबर 2023 को भाईदूज की छुट्टी घोषित की है। इस दौरान सरकारी दफ्तर स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कई बार यह दावा कर चुकी है कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ियों की सरकार है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने के लिए कई अहम कार्य किए हैं। भूपेश सरकार ने ​बीते दिनों हरेली और तीजा पर्व के लिए अवकाश का ऐलान किया था। साथ ही दोनों त्योहारों को पूरे प्रदेश में व्यापक तौर पर मनाया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *