चिट्टे सहित एक गिरफ्तार

ऊना /सुशील पंडित:जिला ऊना पुलिस ने 33.05 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए गांव रामपुर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक युवक कार में चिट्टा लेकर आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आ रही कार संख्या ( एचपी 72 ए 9343)को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस को कार से 33.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित युवक की पहचान हरकमल सिंह सहोता पुत्र नरिंदर सिंह निवासी वरारी तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *