मंदिर से वापस आ रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव जिज्जर के युवक की तेज़ रफ़्तार ट्रक से टक्कर हो जाने पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब को दी शिकायत में राजिंदर कुमार पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गाँव जिज्जर ने बताया कि उन का वेटा कर्ण ठाकुर करीब 7:00 बजे प्रातः मोटरसाइकिल से मंदिर पूजा करने के लिए गया था।


जब इन का बेटा घर वापिस आ रहा था तो चन्नी देवी के नज़दीक मोड़ पर गलत दिशा में आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक संख्या (एचपी 19सी-5577) ने टक्कर मार दी तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया I तथा जब वह अपने बेटे को इलाज के लिए पी0जी0आई0 चंडीगढ़ ले जा रहे थे तो उस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।यह हादसा ट्रक चालाक द्वारा अपने ट्रक को तेज़ रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण पेश आया हैं। उक्त ट्रक को रमेश चन्द पुत्र किशन चन्द, निवासी गाँव गुरेत, तहसील अम्ब, जिला ऊना चला रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *