पीरनिगाह मंदिर के गेट से मोटरसाइकिल चोरी

ऊना /सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर में मोटरसाइकिल चोरी होने पर शिकायत दर्ज करवाते हुए साहिल कुमार पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गाँव बहेड़ी, तहसील अम्ब, जिला ऊना ने बताया कि 14-09-2023 को अपनी मोटरसाइकिल से पीरनिगाह माथा टेकने के लिए गया था तथा मोटरसाइकिल पीरनिगाह के मेन गेट से आगे दुकान के पास खड़ी कर दी थी I जब यह माथा टेक कर वापिस आया तो इस की मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली Iपुलिस ने इस सम्बन्ध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *