जालंधरः इस पॉश इलाके में चली गोलियां, मचा हड़कंप

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके अर्बन स्टेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अर्बन स्टेट फेस-1 में गोलियां चली है। वहीं घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक आर्दश नगर में रहता है। इस दौरान आज किराएदार और मकान मालिक में अर्बन स्टेट फेस-1 किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

आरोप लगाए जा रहे है कि किराएदार ने मकान मालिक पर गोलियां चला दी। इस घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जांच के लिए थाने ले गई। बताया जा रहा हैकि दोनों का कोर्ट केस चल रहा है। इसी दौरान आरोप लगाए जा रहे हैकि आज मकान मालिक अन्य साथियों के साथ दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। जहां मकान मालिक ने अन्य साथियों के साथ किराएदार पर हमला कर दिया। जिस दौरान बचाव के चलते किराएदार ने 2 राउंड फायर किए है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *