आग लगने से 17 दुकानें जलकर खाक

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव बाजार में शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई है। आग लगने की वजह से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

साथ ही मौके पर विधायक सुनील उइके, एसडीएम नेहा सोनी, पुलिस प्रसाशन सहित नगर पालिका की कई टीम पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 दुकानें जलाकर राख हो गईं है। साथ ही लगभग दो करोड़ का नुकसान हो गया है। वहीं पीड़ितों ने राहत देने की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *