Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, शुरू होने जा रही ये सुविधा 

जम्मूः इस शारदीय नवरात्र में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से भक्तों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। श्रद्धालुओं की यात्रा का आरामदायक और सुलभ बनाने के लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से समय-समय पर नवीनतम कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से मां वैष्णो देवी के भवन तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। वहीं एक अधिकारी ने कहा,‘‘जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं।‘‘ उन्होंने कहा,‘‘श्राइन बोर्ड ने अपनी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही श्रद्धालुओं लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी।‘’  हेलीकॉप्टर से मां वैष्णो देवी के भवन पर जाने के इच्छुक श्रद्धालु अब कटड़ा जाने के बजाय जम्मू से ही सीधे मां के भवन पर पहुंच सकेंगे। जम्मू एयरपोर्ट से हिमालय और ग्लोबल बिक्टा कंपनी के हेलिकॉप्टर हर दिन तीन उड़ानें भरेंगे।

इनकी बुकिंग के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधाएं रखी गई हैं। फिलहाल किराये को लेकर अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।  बताया जा रहा है कि श्राइन बोर्ड ने इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और शारदीय नवरात्र में हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगी। जम्मू एयरपोर्ट से सीधे मां वैष्णो देवी के भवन तक हेलीकॉप्टर सेवा दो हेलीकॉप्टर कंपनियां उपलब्ध करवाएंगी। इनमें ग्लोबल वेक्ट्रा और हिमालयन हेली सर्विसेज प्रमुख हैं, जो पहले से ही कटड़ा से भवन तक हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करा रही हैं। इस हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ कोई भी श्रद्धालु उठा सकता है। श्रद्धालु ऑनलाइन व ऑफलाइन हेलीकॉप्टर की बुकिंग करवा सकते हैं। हालांकि इस सेवा के लिए प्रत्येक श्रद्धालुओं को कितना किराया देना पड़ेगा, इस बारे में अभी श्राइन बोर्ड की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

दोनों कंपनियों के हेलीकॉप्टर रोजाना जम्मू से भवन तक तीन-तीन फेरे लगाएंगे। श्रद्धालुओं को जम्मू से सांझी छत के पंछी हेलिपैड पर सीधा छोड़ा जाएगा। इसके अलावा श्राइन बोर्ड प्रशासन शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने जा रहा है। इसमें सीधा जम्मू से हेलिकॉप्टर सहित आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर, आधुनिक लॉकर्स सुविधा, स्वर्ण जड़ित प्रवेश द्वार, मां वैष्णो देवी की पवित्र प्राकृतिक गुफा के डिजिटल दर्शन शामिल हैं। श्राइन बोर्ड प्रशासन यह नवरात्र यादगार बनाना चाहता है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जम्मू एयपोर्ट से जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। नवरात्रि से जम्मू से हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं को मिलनी शुरू हो जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *