जालंधरः AAP नेता Mukesh Sethi को पुलिस ने किया राउंडअप

जालंधर, ENS: आप नेता मुकेश सेठी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विवादों में घिर रहे आप नेता मुकेश सेठी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। कुछ दिन पहले थाना 5 में हुए विवाद को लेकर भी सेठी का नाम चर्चा में आया था। लगातार विवादों में घिरने के पश्चात सेठी को कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगीन धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में राउंडअप किया है।

बताया जा रहा है कि दर्ज मामला वकुआ सेठी के फ्लैट का था। जिस कारण पुलिस ने सेठी को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को एडीसीपी आदित्य की अगुवाई में अंजाम दिया गया है। लेकिन अभी तक पुलिस ने सेठी को राउंडअप करने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहलेे थाना 5 में मारपीट के मामले में एक पक्ष ने सेठी पर बुकी के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जिसकी चर्चा राजनीतिक खेमों में काफी दूर तक हुई थी। लेकिन उस दौरान सेठी ने इन आरोपों को सिरे ने नकारते हुए कहा था कि यदि वह एक पक्ष की ओर से आता है तो दूसरा पक्ष आरोप तो लगाएगा ही। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *