पंजाबः दिनदहाड़े एक युवक का बेरहमी से कत्ल

रोपड़ाः बंगा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नजदीकी गांव खमाचों के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरदीप कुमार उर्फ सोनू पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खमाचों में महल गहला रोड पर हेयर कटिंग की दुकान के मालिक गुरदीप कुमार का 3 अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। अगले दिन उसकी कटी हुई लाश जीएन रिजॉर्ट के पसा ग्रीन सिटी गढ़शंकर रोड बंगा के पीछले हिस्से पर मिली। 

बताया जा रहा है कि बरामद हुए शव के हाथ शरीर के पीछे बंधे हुए थे। उसके सिर पर गहरे घाव थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच में चेहरा ढके तीन युवक आते और एक युवक को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *