जालंधरः नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर चली गोलियां, 2 मुलाजिम घायल

जालंधर, ENS: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशा तस्करों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि फिल्लौर पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों को काबू करने गई पुलिस की तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्कर द्वारा पुलिस पर गोलीयां चलाई गई, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। इस घटना में 2 पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया।

प्राप्त सूचना के अनुसार फिल्लौर पुलिस को प्रातः 3 बजे सूचना मिली कि एक बड़ा नशा तस्कर जो पंजाब में नशे का किंगपीन है और उसने नशा तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपयों का साम्राज्य खड़ा किया हुआ है। वह नूरमहल के एरिया में एक कोठी में छिप कर बैठा है। पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ने के लिए कोठी की घेराबंदी की तो नशा तस्कर ने कोठी के अंदर से पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिससे दो पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। यह भी पता चला है कि पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जिसके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। जिसका खुलासा उच्च अधिकारी दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बड़ा खुलासा कर सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *