पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैम आप पार्टी में हुए शामिल

मोगाः चुनावों से पहले एक बार फिर से आप पार्टी ने विपक्षी पार्टियों को झटका देना शुरू कर दिया है। वहीं सिंघावाले गांव से कांग्रेस मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजिंदर पाल सिंह गिल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व चेयरमैन राजिंदर पाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अकाली दल के मौजूदा पंचायत सदस्य सीत कौर, गुरप्रीत सिंह और भारतीय वाल्मीक सभा के संरक्षक सोनू अरोड़ा, हरदीप सिंह, बेयंत सिंह बागा, मेजर सिंह, शंकर सिंह, भजन सिंह, चरण सिंह, गुरबावा भट्टी शामिल हुई। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत करते हैं। इस मौके पर चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, ब्लॉक अध्यक्ष नछत्तर मल्ली, गुरवंत सखोक और हमारे सिंघावाला गांव की पूरी टीम मौजूद रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *