पंजाब : मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी लाखों बोरियां धान की हुई खराब, देखें वीडियो

मोगा : पंजाब में मौसम ने एकाएक करवट ली है। मोगा के साथ ही कई जिलों में बारिश से जहां सर्दी का आगमन हुआ है। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश से भीग गई। बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों धान का सीजन चल रहा है। मंडियों में लाखों क्विंटल धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने के चलते बोरियों का अंबार लगा हुआ है।

ऐसे में बारिश होने से मंडियों में पूरी तरह व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि सरकार मंडियों में हर तरह के पुख्ता प्रबंध होने की बात कर रही है, लेकिन बारिश ने किसान और लेबर की चिंताएं बढ़ा दी हैं।  व्यापारियों को भी धान की फसल भीगने से खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *