जालंधरः जागरण के दौरान गिरा माता रानी का भवन, कई लोग घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में देर रात चली आंधी से जहां तापमान में गिरवाट देखने को मिली, वहीं आंधी के कारण घटनाओं के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में चंडीगढ़ में आंधी से बड़ा पेड़ गिरने से 7 कारे क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अब ताजा मामला गन्ना गांव से सामने आया है। जहां देर रात जागरण चल रहा था। इस दौरान तेज आंधी से माता रानी का सारा भवन गिर गया। हादसे में 6 से 7 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे के दौरान जागरण में लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 12 से 12ः30 बजे यह हादसा हुआ है। जिसमें कमेटी के मेंबर इस हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों की हालत गंभीर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *