ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 427 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 231 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 152200/- रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर कुल 49 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 4150/- रुपये वसूल किए।
इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा दो वाहनों के चालान काटे व जुर्माना के रुप में 20000/- रुपये वसूल किए।

Leave a Reply