जालंधरः अलग-अलग मामलो में 3 गिरफ्तार, अफीम और अवैद शराब बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ पुलिस ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जरिए अफीम की सप्लाई की करने पहुंची 19 वर्षीय युवती और युवक को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिराग कुमार और सपना कुमारी निवासी गांव लौबिया, पखालागढ़ जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।

एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ प्रभारी इंदरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान दामोरिया पुल मौजूद थे, तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से एक युवक और युवती आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे तो उनकी टीम ने शक के आधार पर रोककर जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई।

पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जाँच में सामने आया कि चिराग ने ट्रेन के जरिए पहले भी कई बार अफीम की सप्लाई करने आ चुका है। सपना ने कहा कि वह 12वीं पास है और झारखंड में कपड़े की दुकान पर काम करती थी। ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में वह दोस्त के साथ अफीम की सप्लाई करने आ गई। पूछताछ में पता चला कि थाना 6 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी दलजीत सिंह निवासी गांव जट्टां तरनतारन को इन्होंने ही 500 ग्राम अफीम की सप्लाई दी थी।

इसी तरह थाना 2 कि पुलिस ने आदर्श नगर चौंक के पास अवैद शराब की सप्लाई देने पहूंचे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस पेटी अवैद शराब बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति कि पहचान चरणदीप सिंह उर्फ़ मिक्की निवासी राजपूत नगर, मॉडल हाउस के रूप में हुई है। थाना प्रवारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के आदर्श नगर चौंक के पास मौजूद थे जहा उन्हें गुप्त सूचना चरणदीप सिंह उर्फ़ मिक्की शराब की सप्लाई देने के लिए आदर्श नगर चौंक के पास आ रहा है तो उनकी टीम के एएसआई अजयपाल सिंह ने आरोपी की दबोच कर उसके कब्जे से 10 पेटी अवैद शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *