जालंधरः मां-बेटी के कत्ल के बाद हमलावारों ने जलाया शव, देखें Live

जालंधर, ENS: पंजाब में गोली चलने की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं आज सुबह देहात के थाना पतारा के अंतर्गत आते भुजोवाल गांव के पास अमर नगर में घर पर बैठी मां और उसकी बेटी की 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पति ने बताया कि हमलावरों ने हत्या के बाद उसकी पत्नी के शरीर को आग लगाकर जला दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर पुलिस पार्टी सहित मौके पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी देते हुए मृतका के पति जगतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह अपने करीबी रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि यह हमला अमेरिका में रहने वाले उनके दामाद ने करवाया है और इस संबंध में पतारा थाने की पुलिस को कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण आज हमलावर ने उनके घर पर हमला कर दिया। मेरी पत्नी और बेटी पर हमला कर उन्हें मार डाला गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *