Punjab News: Marigold Public School के Principal पर लगे पिटाई के आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुर: हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अंतर्गत आते प्राइवेट मैरीगोल्ड स्कूल अलीवाल के प्रिंसिपल द्वारा छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा मे पढ़ने वाले बच्चे दविंदरजीत सिंह और उसके पिता भूपिंदर सिंह निवासी जैंतीपुर ने स्कूल के प्रिंसिपल पर कथित तौर से आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल हरिंदरपाल सिंह ने उनके बेटे पिटाई की है।

दरअसल, स्कूल की बस के ड्राइवर के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दविंदरजीत सिंह को फोन पर स्कूल बुलाया गया, जहां प्रिंसिपल और बस ड्राइवर ने मिलकर बेटे को मारा। इस दौरान उसे चोटें आई है। जिसे फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल लाया गया। भूपिंदर सिंह ने बेटे के साथ प्रिंसिपल द्वारा की गई पिटाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल हरिंदरपाल सिंह संधू ने उन पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले दविंदरजीत सिंह सहित 3 बच्चों ने स्कूल की बस का पीछा कर बस के ड्राइवर के साथ झगड़ने की कोशिश की थी। जब इन बच्चों को स्कूल बुलाकर पूछा गया, तो इनमें से 2 बच्चों ने गलती स्वीकार कर ली, लेकिन दविंदरजीत सिंह ने उनसे बदसलूकी की। दविंदरजीत सिंह को चोटें स्कूल के बाहर बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान लगी हैं। जिससे उनका कोई संबंध नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *