पंजाबः 2 किलो 600 ग्राम अफीम सहित आरोपी किया गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम केत तहत पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत गांव उप्पल खेड़ी में जशन होटल के बाहर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एएसआई ने बताया कि राजपुरा साइड नाके पर आ रही एक बस नाकाबंदी और बैरिकेड के पीछे धीमी हो गई। जिसमें विनय शैली जोशी जालंधर की ओर जा रहे थे।

जब वह वापस जालंधर नॉर्थ की सर्विस रोड पर जाने लगा तो उसे पकड़ लिया गया और उसके पास से 2 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई और एनडीपीएस के तहत थाना सदर राजपुरा में मुकदमा नंबर 91 दिनांक 17/10/2023 दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया और उसके आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *