आगजनी से इलाके में दहशत, पेड़-पौधे और बिजली की तारें जलकर राख

Written by

in

बगहाः असामाजिक तत्वों द्वारा रामनगर थाना क्षेत्र के नरैनापुर प्राथमिक विद्यालय के पास आग लगा दी। आगजनी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल को जलाने का प्रयास भी किया। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के बिजली के तार भी चपेट में आ गए और जलने लगे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल देर रात करीब 10 बजे अचानक नरैनापुर प्राथमिक विद्यालय के पास आग की तेज लपटें उठने लगीं। जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को मौके पर देखा गया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग निकले।

आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के पेड़-पौधे और बिजली की तारें भी इसकी चपेट में आ गईं। जिसके बाद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद उप प्रमुख प्रतिनिधि सुजल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन से तत्काल जांच की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *