बढ़ने वाली है ठंड! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली :  देश के कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड का आगाज हो चुका है। वहीं दक्षिण और नॉर्थईस्ट के राज्यों में अब भी बारिश हो रही है मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों हल्की धुंध की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक केरल में 23 और 24 अक्टूबर तो बारिश का अनुमान है तो वहीं मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर में 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

 मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार (21 अक्टूबर) को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है इसके साथ ही आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरेगा। वहीं शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16 डिग्री दर्ज किया है वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो शुक्रवार की सुबह एक्यूआई 260 दर्ज किया गया

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *