इस दिन लगेगा वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण

नई दिल्ली : वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्तूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा।  28 अक्तूबर की आधी रात को चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करेगा और ग्रहण की अवधि 29 अक्तूबर के शुरूआती घंटे होगी। इससे पहले 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगा था। ज्योतिषविद एक ही माह में दो ग्रहण को कहीं से भी लाभकारी नहीं बता रहे है। इतना ही नहीं 14 अक्टूबर से लेकर 4 नवंबर तक पूरे 20 दिन खगोलीय घटनाक्रम के लिहाज से विशेष बताया गया है। जिसका प्रभाव धरती पर प्राकृतिक आपदा, भूकंप, महामारी, सुनामी, बड़े देशों में युद्ध की स्थिति और भारत सहित पूरे विश्व में राजनीतिक उथल-पुथल के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास भारत के सभी भागों में दिखाई देगा।  चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा।

भारत में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण का बिल्कुल शुरुआती चरण 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से आरंभ हो जाएगा और देर रात  2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *