विदेश में पंजाबी युवक की हुई मौत

कपूरथलाः जिले के गांव नरूड़ से दुखद खबर सामने आई है। जहां इटली में सड़क दुर्घटना में जिले के युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मनप्रीत सिंह मन्ना (23) पुत्र बलवंत सिंह बल्लू अपनी कार में इटली के माउते फोर्टे शहर के पास से गुजर रहा था, तभी कार अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ पर चढ़ने के बाद सीधे दीवार से जा टकराई। बताया जा रहा हैकि अधिक चोटें लगने से मन्ने की मृत्यु हो गई। गांव नरूड़ में उनके परिवार और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *