ऊना/सुशील पंडित :चिंतपूर्णी पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित काबू किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी पुलिस बीती शाम रेही-किन्नू रोड़ पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली, जिसके पास से 3.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवक की पहचान गौरव पुत्र स्व0 प्रदीप कुमार, निवासी गाँव वीरता, तहसील व जिला काँगड़ा के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply